Views: 116
0 0
बरहरवा:मकान के आंगन से मिला युवक का शव,मुंहऔर नाक से बह...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा:मकान के आंगन से मिला युवक का शव,मुंहऔर नाक से बह रहा था खून

बरहरवा।बरहरवा थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या रिसोड मोड़ के समीप एक मकान के आंगन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान राजेश महतो, निवासी जोशी गांव, हेटला थाना क्षेत्र (बोकारो जिला) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के मुंह और नाक से खून निकलने के निशान दिखाई…

बरहरवा:मकान के आंगन से मिला युवक का शव,मुंहऔर नाक से बह रहा था खून
Read Time:2 Minute, 12 Second
बरहरवा:मकान के आंगन से मिला युवक का शव,मुंहऔर नाक से बह रहा था खून

बरहरवा।बरहरवा थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या रिसोड मोड़ के समीप एक मकान के आंगन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान राजेश महतो, निवासी जोशी गांव, हेटला थाना क्षेत्र (बोकारो जिला) के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के मुंह और नाक से खून निकलने के निशान दिखाई दे रहे थे। घटना स्थल वाले मकान के मालिक सोनोत हांसदा ने बताया कि मेहंदी डांगा के एक व्यक्ति ने गुरुवार को राजेश महतो और एक अन्य व्यक्ति को एक दिन के लिए उसके घर पर ठहराने लाया था।

रात के समय राजेश को अचानक तेज खांसी हुई और मुंह से खून गिरने लगा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि जो व्यक्ति राजेश को लेकर आया था, उसने स्वीकार किया कि वह मजदूरों को दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में काम दिलाने का कार्य करता है। इसी क्रम में उसने राजेश महतो को अस्थायी रूप से सोनोत हांसदा के घर ठहराया था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसे राजेश की मौत की सूचना मिली, परंतु स्थानीय पुलिस को जानकारी शाम करीब 4 बजे दी गई।

बरहरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मजदूरों को महानगरों में भेजने वाले कथित एजेंट से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि, “मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports