Views: 127
0 0
फूलभंगा की जियाना परवीन ने गोवा नेशनल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, साहिबगंज का नाम किया रोशन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

फूलभंगा की जियाना परवीन ने गोवा नेशनल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, साहिबगंज का नाम किया रोशन

बरहेट:- बरहेट जिले के फूलभंगा गांव की बेटी जियाना परवीन ने गोवा में आयोजित 31वीं सब-जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक मनोहर पर्रिकर इंदौर स्टेडियम, मडगांव (गोवा) में आयोजित हुई थी। जियाना परवीन ने…

फूलभंगा की जियाना परवीन ने गोवा नेशनल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, साहिबगंज का नाम किया रोशन
Read Time:2 Minute, 31 Second
फूलभंगा की जियाना परवीन ने गोवा नेशनल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, साहिबगंज का नाम किया रोशन

बरहेट:- बरहेट जिले के फूलभंगा गांव की बेटी जियाना परवीन ने गोवा में आयोजित 31वीं सब-जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक मनोहर पर्रिकर इंदौर स्टेडियम, मडगांव (गोवा) में आयोजित हुई थी।

जियाना परवीन ने 29 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वह पहली बार नेशनल स्तर पर उतरी थीं और अपने बेहतरीन खेल से सभी का ध्यान खींचा।जियाना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अररिया (बिहार) वर्ग 8 की छात्रा हैं और अररिया जिला थांग-टा संघ की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में संघ के अन्य खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक हासिल किए, जिनमें एक रजत और सात कांस्य शामिल हैं।

जियाना की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता मोहम्मद सैफ उर्फ लबली, माता नीलोफर परवीन, दादी सुल्ताना प्रवीन, चाचा प्रो. नजरुल इस्लाम,नाहिद उर्फ बबली,एवं युनुस आलम ने बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

इस उपलब्धि के लिए बिहार थांग-टा संघ के महासचिव विकास कुमार झा, अररिया जिला संघ अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी सान्याल , प्रो. डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. अलका, कोच संतोष कुमार, राहुल कुमार, पप्पू कुमार ने भी जियाना को बधाई दी है। जियाना ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि साहिबगंज की बेटियां भी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। सिर्फ मौका मिलना चाहिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports