पोखर में डूबने से भाई- बहन की हुई मौत

पोखर में डूबने से भाई- बहन की हुई मौत
Views: 174
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second
पोखर में डूबने से भाई- बहन की हुई मौत

बरहरवा:- बोरियो थाना क्षेत्र के हरिणचारा गांव में मंगलवार की सुबह अनिल प्रसाद शर्मा के घर के पीछे पोखर में डुबने से हरिणचरा निवासी भवानी शर्मा के पुत्र अमन शर्मा(8) एवं पुत्री साक्षी कुमारी(10) की मौत हो गई।

मृत बच्चों के दादा अनिल प्रसाद शर्मा ने बताया कि दोनों मृत बच्चे उनके पुत्र भवानी शर्मा का पुत्र- पुत्री था। उसका बेटा भवानी शर्मा सिमेंट दुकान में मजदुरी का काम करता है। उसकी पत्नी सुनिता देवी ( दादी ) के पीछे-पीछे दोनो बच्चे उसके घर के पीछे वाले पोखर चला गया और दादी पोखर में कपड़ा धो रही थी। कपड़ा धोने के क्रम में दोनों बच्चे स्नान के लिए पोखर के अंदर गए एवं डुब गए। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रोहित गोड़ ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर बोरियो थाना के पुअनि दुधनाथ सिंह सीएचसी पहुँच कर मामले की छानबीन की। दोनों मृत बच्चे की लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से पुरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैI

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment