राँची समेत 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका

राँची समेत 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका
Views: 287
0 0
Read Time:1 Minute, 7 Second
राँची समेत 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका

राँची। मौसम विभाग ने सोमवार, 6 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी राँची, खूंटी सहित 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र, राँची ने जानकारी दी कि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कभी-कभी तेज वर्षा और बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों या खुले मैदानों में काम करने वाले लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम जारी रह सकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment