Views: 247
0 0
गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का हुआ समापन समारोह…

“स्वच्छ लातेहार–स्वस्थ लातेहार–हमारा संकल्प”:–उपायुक्त… लातेहार:- 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का समापन समारोह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में पुलिस लाइन, बाईपास रोड, धर्मपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के वरीय अधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधि, जल सहिया, क्लीन ग्रीन मिशन…

गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का हुआ समापन समारोह…
Read Time:3 Minute, 58 Second
गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का हुआ समापन समारोह…

“स्वच्छ लातेहार–स्वस्थ लातेहार–हमारा संकल्प”:–उपायुक्त…

लातेहार:- 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का समापन समारोह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में पुलिस लाइन, बाईपास रोड, धर्मपुर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिले के वरीय अधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधि, जल सहिया, क्लीन ग्रीन मिशन की दीदियों एवं अन्य कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा गांधी जी के स्वच्छता एवं अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस दौरान उपायुक्त सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान गांधी जी के स्वच्छता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध हुआ है। समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से जिले में सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
आगे उन्होंने कि स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए। जिले का प्रत्येक नागरिक यदि प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता हेतु देता है तो लातेहार को पूर्णतः स्वच्छ एवं स्वस्थ जिला बनाया जा सकता है।*
उपविकास आयुक्त ने भी सभी को स्वच्छता को जन–आंदोलन के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का हुआ समापन समारोह…
  • अभियान अवधि के दौरान उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), लातेहार द्वारा सम्मानित किया गया–
  • जल सहिया – सरिता देवी एवं राजकुमारी देवी
  • क्लीन ग्रीन लातेहार मिशन – नीलम देवी एवं मंजू कुजूर
  • नगर पंचायत, लातेहार – केशव भगत एवं संजय कुजूर
  • इन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य गतिविधियाँ–

सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ (Swachhta Sapath) ली।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से स्वच्छता अभियान की फोटो एवं गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “स्वच्छ लातेहार – स्वस्थ लातेहार” का संदेश दिया गया।

बच्चों द्वारा पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जल सहिया, क्लीन ग्रीन मिशन की दीदियां , जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports