Views: 233
0 0
लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराधियों का गिरोह...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराधियों का गिरोह धराया

लातेहार। पुलिस ने संगठित अपराध और नक्सली नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातु थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातु रेलवे स्टेशन के जंगल में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। इस…

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराधियों का गिरोह धराया
Read Time:3 Minute, 3 Second
लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराधियों का गिरोह धराया

लातेहार। पुलिस ने संगठित अपराध और नक्सली नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातु थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातु रेलवे स्टेशन के जंगल में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ बालूमाथ विनोद कुमार रवानी के नेतृत्व में संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में रुपेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, बिनोद कुमार गंझू, बादल गंझू, सुनील कुमार यादव और राजगीर गंझू शामिल हैं।

तलाशी में पुलिस ने अपराधियों के पास से

  • एक लोडेड 7.62 देशी पिस्टल
  • पांच जिंदा कारतूस
  • एक देशी कट्टा
  • चार एंड्रॉयड मोबाइल (रेडमी, पोको, ओपो आदि, जो मजदूरों से छीने गए थे)
  • 28,500 रुपये नकद (लेवी की राशि) बरामद किए।

पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि यह राशि आदेश गंझू के निर्देश पर टंडवा थाना क्षेत्र के शिवपुर स्थित एक ठेकेदार से लेवी के रूप में वसूली गई थी। बरामद पिस्टल वही है जिसका उपयोग 2 अगस्त 2025 को भाटचतरा में KEC कंपनी के मजदूरों को डराने और फायरिंग करने में किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी इस घटना में शामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों पर हत्या, लूट, छिनतई, NDPS और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बारियातु रंजन कुमार पासवान, थाना प्रभारी बालूमाथ, तकनीकी शाखा के जवान और सशस्त्र बल शामिल थे।

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में अपराधियों और नक्सली नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस सफलता से आदेश गंझू गिरोह को बड़ा झटका लगा है और आगे भी पुलिस की कार्रवाई और अधिक सख्ती से जारी रहेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports