डीसी-एसपी ने छत्तरपुर व सदर अनुमंडल के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

डीसी-एसपी ने छत्तरपुर व सदर अनुमंडल के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Views: 274
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second
डीसी-एसपी ने छत्तरपुर व सदर अनुमंडल के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

पलामू/झारखंड:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को छत्तरपुर अनुमंडल अंतर्गत नव युवक संघ रामगढ़,ओम शांति संघ बारा,छत्तरपुर बाजार स्थित मां शक्ति संघ,शिव शक्ति मंच खाटिन,नव युवक संघ खाटिन समेत पड़वा व नावा बाज़ार के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पंडालों की निर्माण,मार्ग व्यवस्था,सुरक्षा उपकरण,विद्युत व्यवस्था,प्रवेश व निकास द्वार,कार्यक्रम संचालन सहित अन्य विषयों पर अवलोकन किया।इस दौरान पूजा समितियों को पंडाल निर्माण में किसी भी भवन या सड़क से कम से कम 15–20 मीटर की दूरी बनाने तथा हाईटेंशन तार, रेलवे लाइन,ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों से 20–25 मीटर की दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

डीसी-एसपी ने छत्तरपुर व सदर अनुमंडल के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

निर्माण और मार्ग व्यवस्था में ज्वलनशील/सिंथेटिक कपड़े के प्रयोग से बचने,प्रवेश और निकास हेतु अलग-अलग रास्ता सुनिश्चित करने,भीड़ नियंत्रण हेतु महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग कतार की व्यवस्था करने एवं रास्तों पर स्पष्ट दिशा सूचक चिन्ह लगाने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने पूजा निर्माण से जुड़े सदस्यों को अपने पंडालों में पानी व बालू रखने पर बल दिया।

इसी तरह एसपी ने पूजा समिति के प्रतिनिधियों को अपने वॉलिंटियर्स की सूची स्थानीय थाना प्रभारी को देने की बात कही।इसी तरह विभिन्न पूजा पंडालो के प्रतिनिधियों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने,सहयोग और समन्वय बनाने, श्रद्धालुओं के भीड़ को व्यवस्थित रखने आदि विषयों पर निर्देशित किया।मौके पर छत्तरपुर एसडीओ आशीष गंगवार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम समेत स्थानीय बीडीओ-सीओ उपस्थित रहे।

मूर्ति विसर्जन को लेकर सिंगरा के अमानत नदी तट का भी डीसी-एसपी ने लिया जायज़ा

छत्तरपुर, नावा बाजार व पड़वा में निर्माणाधीन पंडालों का निरीक्षण के पश्चात लौटते वक्त डीसी-एसपी ने सिंगरा स्थित अमानत नदी तट का भी जायज़ा लिया।इस दौरान दोनों पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों से नदी में पानी के गहराई की जानकारी की गयी।इस दौरान मूर्ति विसर्जन के दिन विसर्जन मार्ग के संबंध में कई निर्देश दिये गये।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment