Views: 254
0 0
विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

बरहरवा:-राजमहल, थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट के डेरगामा गांव में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों से अस्पताल में मिली जानकारी के अनुसार निरंजन रजक के पुत्र मुकेश रजक (34) शाम के समय अपने घर में बिजली संबंधित कुछ काम कर रहा था। इसी…

विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Read Time:1 Minute, 48 Second
विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

बरहरवा:-राजमहल, थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट के डेरगामा गांव में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों से अस्पताल में मिली जानकारी के अनुसार निरंजन रजक के पुत्र मुकेश रजक (34) शाम के समय अपने घर में बिजली संबंधित कुछ काम कर रहा था।

इसी दौरान किसी तरह को करंट के चपेट में आकर मूर्छित होकर गिर पड़ा। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर गुफरान आलम, अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने सीबीसी मशीन, ऑक्सीजन आदि से उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हो हंगामा करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना के ए एस आई नंदी कुमार यादव, दीवान कुमार निराला आदि दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।

मामला शांत करने के दौरान परिजनों में पुलिस से भी उलछते दिखे। काफी मस्कत के बाद मामला को शांत कराया गया।


मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। अस्पताल में मृतक के मां,भाई आदि अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports