Views: 334
0 0
सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

बरहरवा:- बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के बांझी संथाली-खिजुरिया के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक केशव कृष्णा के द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी…

सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
Read Time:1 Minute, 45 Second
सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
Oplus_131072

बरहरवा:- बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के बांझी संथाली-खिजुरिया के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सक केशव कृष्णा के द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार हरिणचरा के मोटका मुर्मू (26), गुट्टीबेड़ा के रेंगटा टुडू(22) एवं छोटे लाल टुडू(25) बाइक से साहिबगंज की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से हाईवा बोरियो से साहिबगंज जा रहा था। हाईवा ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया। दुघर्टना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूरी के काम करता है तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर बोरियों से साहिबगंज कोर्ट में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। तीनों युवक के दाहिने पैर एवं हाथ बुरी तरह से फैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं बोरियो थाना के एएसआई बीरम मार्डी घटना स्थल पहुंच कर तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराए,तीनों को सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports