भुगतान न मिलने से सफाई कर्मी हड़ताल पर, बरहरवा स्टेशन पर कचरे का अंबार

भुगतान न मिलने से सफाई कर्मी हड़ताल पर, बरहरवा स्टेशन पर कचरे का अंबार
Views: 196
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
भुगतान न मिलने से सफाई कर्मी हड़ताल पर, बरहरवा स्टेशन पर कचरे का अंबार

बरहड़वा,। स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत रेल मंडल मालदा में विभिन्न स्टेशनों पर सफाई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

वहीं, फरक्का के पास स्थित बरहरवा जंक्शन स्टेशन पर पिछले पांच दिनों से कचरा बिखरा पड़ा है। स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों द्वारा फेंके गए खाने के अवशेष, आवारा पशुओं के गोबर और अन्य कचरा पूरे प्लेटफार्म पर फैला है, जिससे दुर्गंध फैलने लगी है।

स्थानीय रेल कर्मचारी के अनुसार 18 सितंबर से प्लेटफार्म के सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मियों परदेसी जमादार, ईश्वर जमादार, सुरेश जमादार, पिंटू जमादार और विजय जमादार ने बताया कि उन्हें अगस्त माह का भुगतान अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि परिवार का भरण-पोषण इसी मजदूरी पर निर्भर है और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्यौहार के समय वे पूरी तरह मायूस हैं।

सफाई कर्मियों ने यह भी बताया कि प्लेटफार्म सफाई का ठेका बांका की कंपनी जीवन ज्योति साउथर के पास है। कंपनी समय पर मजदूरी नहीं देती और कभी-कभी मनमानी तरीके से ही भुगतान करती है। इसी कारण दो माह पहले भी सफाई कर्मियों ने सप्ताह भर से अधिक समय तक सफाई कार्य रोका था।

इस मामले पर स्टेशन प्रबंधक निरंजन कुमार ने कहा कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और जल्द ही सफाई कर्मियों का भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन मिला है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment