Views: 138
0 0
जल, जंगल व जमीन की बर्बादी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जल, जंगल व जमीन की बर्बादी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक

बरहरवा:- बोरियो प्रखंड के रंगमटिया गांव के स्वास्थ्य केन्द्र के पास मैदान में सोमवार को आठ गांवों के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए बैठक कीI बैठक की अध्यक्षता रंगमटिया के प्रधान होपनमय हेम्ब्रम ने की। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बोआरीजोर अंचल(गोड्डा) के बोआरीजोर जोका मौजा…

जल, जंगल व जमीन की बर्बादी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक
Read Time:2 Minute, 35 Second
जल, जंगल व जमीन की बर्बादी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक

बरहरवा:- बोरियो प्रखंड के रंगमटिया गांव के स्वास्थ्य केन्द्र के पास मैदान में सोमवार को आठ गांवों के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए बैठक कीI बैठक की अध्यक्षता रंगमटिया के प्रधान होपनमय हेम्ब्रम ने की।

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बोआरीजोर अंचल(गोड्डा) के बोआरीजोर जोका मौजा में क्रशर प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट के लिए सड़क निर्माण होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध जताया। कुडम्बा के ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू ने बताया कि बोआरीजोर के महावीरी जोका में क्रशर प्लांट के लिए सड़क बनाने की योजना है। प्लांट आने- जाने के लिए सड़क बोरियो के रंगमटिया से बनेगा। सड़क होकर भारी वाहनों का आवागमन होगा।बड़े वाहनों का परिचालन होने से धुल-कण, प्रदुषण आदि फैलेगा। आम लोगों का जन-जीवन प्रभावित होगा।

सड़क बनने से उनकी खेतीहर भूमि का नुकसान होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने देने का एकजुट होकर विरोध जताया। जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्प लेकर पुरजोर नगाड़ा बजाते हुए विरोध किया। ग्रामीणों ने बैठक कर ग्राम सभा में सड़क निर्माण एवं क्रेशर प्लांट का विरोध क़िया। उपस्थित ग्रामीणों ने इस मामले को गोड्डा डीसी एवं बोआरीजोर सीओ को आवेदन देने का निर्णय लिया।

इस मौके पर कुडम्बा के ग्राम प्रधान विश्वनाथ मुर्मू, बालीडीह प्रधान मुर्मू, कैरासोल प्रधान चतुर हांसदा, रंगमटिया प्रधान होपनमय हेम्ब्रम, तीलाटांड प्रधान तालामय मुर्मू, शीतलपुर प्रधान मुंशी किस्कू के अलावे प्रधान मुर्मू, अनिल टुडू, बबलू बासकी, श्यामलाल मरांडी, बीचपुरा मुखिया किरण सोरेन, सलखान बासकी आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports