Views: 351
0 0
एक पेड़ मां के नाम: विद्यालय में अंकुरित हुई हरियाली की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

एक पेड़ मां के नाम: विद्यालय में अंकुरित हुई हरियाली की उम्मीद

कोटालपोखर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (मेरा युवा भारत) के तत्वावधान में मंगलवार को बालक मध्य विद्यालय बरहरवा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में दस पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि…

एक पेड़ मां के नाम: विद्यालय में अंकुरित हुई हरियाली की उम्मीद
Read Time:2 Minute, 6 Second
एक पेड़ मां के नाम: विद्यालय में अंकुरित हुई हरियाली की उम्मीद

कोटालपोखर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (मेरा युवा भारत) के तत्वावधान में मंगलवार को बालक मध्य विद्यालय बरहरवा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में दस पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुलोचना मरांडी थीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों का रहना हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, फल, फूल और औषधि उपलब्ध कराते हैं तथा विभिन्न जीव-जंतुओं का निवास स्थल भी होते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अमरूद और अशोक के पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश को हरा-भरा करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों में पौधारोपण किया जा रहा है। मौके पर शिक्षिका उमा भारती, सुषमा कुमारी, शिक्षक विवेक गुप्ता, बीरेंद्र रजक सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports