Views: 593
0 0
नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर

बरहरवा। राजमहल सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1 जनवरी 2025 से 7 सितंबर 2025 तक हुई छोटी-बड़ी करीब 100 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत…

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर
Read Time:3 Minute, 23 Second
नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर

बरहरवा। राजमहल सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1 जनवरी 2025 से 7 सितंबर 2025 तक हुई छोटी-बड़ी करीब 100 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

प्रशासन की ओर से समय-समय पर रोड सेफ्टी अभियान, वाहनों की जांच और ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। लोगों को हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने की नसीहत दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही और तेज रफ्तार का आलम जस का तस है।

राजमहल-उधवा, तीनपहाड़-राजमहल, साहिबगंज, तालझारी समेत प्रमुख मार्गों पर दुर्घटनाओं की संख्या सबसे अधिक है। बाइक चालक, टोटो, ऑटो, चारपहिया और हाइवा वाहन चालक बिना परवाह के इतनी लापरवाही से वाहन चलाते हैं कि हादसे आम हो गए हैं। 15 से 20 वर्ष की उम्र के युवा अक्सर स्टंट और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं नए टोटो-ऑटो चालकों के अनुभव की कमी भी हादसों की बड़ी वजह बन रही है।

केस स्टडी

  1. 28 फरवरी 2025: प्रखंड कार्यालय के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से नया बाजार निवासी शारदा देवी घायल हुईं, जिनकी तीन दिन बाद मौत हो गई।
  2. 22 फरवरी 2025: नगर पंचायत कर्मचारी सुमित शर्मा को निबंधन कार्यालय के पास हाईवा ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मालदा अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
  3. 1 मार्च 2025: चंडीपुर निवासी सीताराम मंडल बाइक दुर्घटना में घायल हुए और इलाज के दौरान मालदा अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
  4. 9 जुलाई 2025: खोचपाड़ा निवासी मोतालीम रजा (24) की राजमहल-मंगलहाट मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
  5. 16 जुलाई 2025: उधवा-राजमहल मार्ग पर महाबली शेख के पुत्र फरहान शेख और अरशद अली बाइक दुर्घटना में घायल हुए। इलाज के दौरान महमूद आलम की मौत हो गई।
  6. 7 सितंबर 2025: मलखा बाबा स्थान के पास हुई बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें हसन टोला निवासी अफरान अली की मौत हो गई।

क्या कहते हैं अधिकारी

थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जल्द ही विशेष वाहन चेकिंग अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports