Views: 208
0 0
बरहड़वा में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बरहड़वा में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

बरहरवा। बरहड़वा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल में घटी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया। त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त एसडीपीओ खंडेलवाल ने पुलिस अधिकारियों को…

बरहड़वा में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश
Read Time:1 Minute, 58 Second
बरहड़वा में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

बरहरवा। बरहड़वा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल में घटी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया।

त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त

एसडीपीओ खंडेलवाल ने पुलिस अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और अफवाहों पर नियंत्रण रखने का आदेश दिया। साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

संदिग्ध गतिविधियों पर अलर्ट

डीएसपी ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे।

ये रहे मौजूद

बैठक में बरहड़वा इंस्पेक्टर संतोष कुमार, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार, कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports