घाटशिला उपचुनाव: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित, 17 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल

घाटशिला उपचुनाव: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित, 17 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल
Views: 472
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
घाटशिला उपचुनाव: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित, 17 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल

रांची/घाटशिला।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। मंगलवार, 2 सितंबर 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रावधान के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में रिक्ति होने पर अधिसूचना जारी होने के छह माह के भीतर उपचुनाव कराया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों, एईआरओ, ईआरओ और डीईओ कार्यालयों में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई है।

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठन के बाद अब घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है।

मुख्य बिंदु:

  • प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 2 सितंबर 2025
  • दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 2 से 17 सितंबर 2025
  • नाम जोड़ने के लिए: फॉर्म-6, हटाने हेतु: फॉर्म-7, संशोधन के लिए: फॉर्म-8
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 29 सितंबर 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और यदि नाम छूट गया है तो संबंधित फॉर्म भरकर समय पर शामिल करवाएं।

इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन के कारण घाटशिला विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जहां उपचुनाव की तैयारी की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment