मेदिनीनगर (पलामू):- नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय एवं जीएलए कॉलेज अंग्रेजी पीजी विभाग में इंटरनल परीक्षा के अंकों को लेकर छात्रों में गहरी नाराज़गी है। विद्यार्थियों का आरोप है कि विभाग द्वारा जानबूझकर उन्हें कम अंक देकर फेल किया जा रहा है और इंटरनल परीक्षा में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का प्रतिनिधिमंडल ने एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला और पुनः कॉपी मूल्यांकन की मांग रखी। अमरनाथ तिवारी ने कुलपति को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही सभी विभागों और शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि इंटरनल परीक्षा में विद्यार्थियों को 60% अंक दिए जाएँ, लेकिन इस आदेश की खुली अवहेलना की जा रही है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी का आरोप है कि पसंदीदा विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिए जा रहे हैं जबकि अन्य विद्यार्थियों को जानबूझकर कम अंक देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संगठन ने कुलपति से मांग की कि सभी विद्यार्थियों को निष्पक्ष रूप से अंक दिए जाएँ और इंटरनल परीक्षा के अंक पुनः जारी किए जाएँ।
अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिला, तो संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।
मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, जीएलए कॉलेज अध्यक्ष रिशु दुबे, उपाध्यक्ष पलक सिंह,हाशिम बिस्मिल, गोपी किसन, प्रभु सोनी, पल्लवी भारती,चंचला, प्रियांशु, नेहा, पूजा, प्रियंका, मोना, नरेंद्र, नंदकिशोर, सुप्रिया बाखला, सुमन, कृति, रीना, आदि कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।।