Read Time:1 Minute, 4 Second
घाघरा। प्रखंड कार्यालय घाघरा में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से आबूवा आवास, जनमन योजना और प्रधानमंत्री आवास के अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लाभुकों को किस्त की राशि मिल चुकी है, लेकिन उनका निर्माण कार्य अधूरा है, उनसे संपर्क कर जल्द से जल्द कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के लाभुकों को समय पर मकान उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
बैठक में सभी पंचायत सचिव व संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।