Views: 250
0 0
कार से 102 किलो डोडा बरामद,तस्कर फरार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कार से 102 किलो डोडा बरामद,तस्कर फरार

बरही। रविवार 17 अगस्त की सुबह पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक वरना कार से 102 किलो डोडा बरामद किया। हालांकि, चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना के मुताबिक, सुबह लगभग 9:40 बजे पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली थी कि…

कार से 102 किलो डोडा बरामद,तस्कर फरार
Read Time:2 Minute, 19 Second
कार से 102 किलो डोडा बरामद,तस्कर फरार

बरही। रविवार 17 अगस्त की सुबह पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक वरना कार से 102 किलो डोडा बरामद किया। हालांकि, चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सूचना के मुताबिक, सुबह लगभग 9:40 बजे पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली थी कि एक सफेद रंग की वरना कार में संदेहास्पद वस्तु लोड है। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही और थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उप-निरीक्षक हरेन्द्र कुमार सिंह और सशस्त्र बल के साथ बरही चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की गई।

करीब 10:05 बजे सफेद रंग की वरना कार (पंजीयन संख्या UP70CY-9444) बरही चौक पर पहुंची। पुलिस ने जब वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से गया रोड की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक घबराकर हरिनगर गली में कार खड़ी कर लॉक कर फरार हो गया।

बाद में कार को जब्त कर क्रेन से थाना लाया गया और जांच की गई। कार से कुल 7 बोरा डोडा (कुल वजन लगभग 102 किलोग्राम) बरामद हुआ।

इस संबंध में वाहन चालक, वाहन मालिक और तस्कर के खिलाफ बरही थाना कांड संख्या 299/2025 दिनांक 17.08.2025, धारा 15(c)/22(c)/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जप्त सामान:

  1. सफेद रंग की वरना कार (UP70CY-9444)
  2. कुल 07 बोरा डोडा (वजन लगभग 102 किलो)

कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
  • थाना प्रभारी, बरही थाना
  • उप-निरीक्षक हरेन्द्र कुमार सिंह
  • बरही थाना सशस्त्र बल

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports