हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
Views: 151
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

बरहड़वा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बरहड़वा और पतना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पतना चौक से शुरू होकर बरहड़वा स्टेशन चौक तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “तिरंगा हमारे देश की शान”, “ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए।

बरहड़वा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की गाथा है। उनके सम्मान में यह तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने 13 और 14 अगस्त को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की।

वहीं पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर ने भी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा लगाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत, जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, जिला मंत्री ललिता देवी, छठुलाल साहा, अमित रमानी, मंजु देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment