Views: 274
0 0
कोडरमा में रील्स बनाने गए युवकों पर मधुमक्खियों का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कोडरमा में रील्स बनाने गए युवकों पर मधुमक्खियों का हमला,चार अस्पताल में भर्ती

कोडरमा। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग स्टार बनने और वायरल होने की होड़ में लोग जान जोखिम में डालकर वीडियो रील्स बना रहे हैं। ऐसा ही मामला कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां छह युवक रील्स बनाने के लिए जंगल में पहुंचे।वीडियो शूट के दौरान एक युवक पेड़ पर चढ़कर बैठा था,…

कोडरमा में रील्स बनाने गए युवकों पर मधुमक्खियों का हमला,चार अस्पताल में भर्ती
Read Time:1 Minute, 3 Second
कोडरमा में रील्स बनाने गए युवकों पर मधुमक्खियों का हमला,चार अस्पताल में भर्ती

कोडरमा। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग स्टार बनने और वायरल होने की होड़ में लोग जान जोखिम में डालकर वीडियो रील्स बना रहे हैं। ऐसा ही मामला कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां छह युवक रील्स बनाने के लिए जंगल में पहुंचे।
वीडियो शूट के दौरान एक युवक पेड़ पर चढ़कर बैठा था, तभी पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। चार युवक, जो कैमरा और अन्य उपकरण लेकर थे, समय रहते भाग नहीं पाए और मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए।
घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दो युवक किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports