Views: 348
0 0
एसडीएम ने बरडीहा प्रखंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यशैली और शिकायतों की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एसडीएम ने बरडीहा प्रखंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यशैली और शिकायतों की समीक्षा की

अनूप कुमार गुप्ता न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा:- गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को बरडीहा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यसंस्कृति, कर्मियों की उपस्थिति, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही अंचल में भूमि विवादों से संबंधित मामलों की भी…

एसडीएम ने बरडीहा प्रखंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यशैली और शिकायतों की समीक्षा की
Read Time:2 Minute, 54 Second
एसडीएम ने बरडीहा प्रखंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यशैली और शिकायतों की समीक्षा की

अनूप कुमार गुप्ता न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा

गढ़वा:- गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को बरडीहा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यसंस्कृति, कर्मियों की उपस्थिति, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही अंचल में भूमि विवादों से संबंधित मामलों की भी पड़ताल की और संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने आम नागरिकों और लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक समय पर पहुंचे और नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

निरीक्षण उपरांत एसडीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशेष रूप से उप प्रमुख सकेंद्र पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने बीडीओ राकेश सहाय के विरुद्ध असहयोग, पारदर्शिता की कमी और अपमानजनक व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए।

बीडीओ के खिलाफ मिली शिकायत

शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि कई विकास योजनाएं जनप्रतिनिधियों की जानकारी के बिना संचालित की जा रही हैं, जिससे प्रखंड में समन्वय की कमी देखी जा रही है। एसडीएम संजय कुमार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को आगामी सोमवार को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया है, ताकि समन्वय और कार्यशैली से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि होने चाहिए। एसडीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports