Views: 112
0 0
गढ़वा: शहर में अवैध गैस गोदाम सील, 76 भरे सिलेंडर जब्त, संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: शहर में अवैध गैस गोदाम सील, 76 भरे सिलेंडर जब्त, संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से संचालित एचपी गैस एजेंसी के एक गोदाम को सील कर दिया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम एवं गढ़वा थाना के उप निरीक्षक सुबोध बड़ाइक, नगर प्रबंधक ओमकार…

गढ़वा: शहर में अवैध गैस गोदाम सील, 76 भरे सिलेंडर जब्त, संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई
Read Time:4 Minute, 25 Second
गढ़वा: शहर में अवैध गैस गोदाम सील, 76 भरे सिलेंडर जब्त, संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई
  • नगर परिषद, सीओ और गढ़वा थाना ने की संयुक्त कार्रवाई

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से संचालित एचपी गैस एजेंसी के एक गोदाम को सील कर दिया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम एवं गढ़वा थाना के उप निरीक्षक सुबोध बड़ाइक, नगर प्रबंधक ओमकार यादव की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गैस एजेंसी को ग्रामीण क्षेत्र ओबरा के लिए एचपी गैस ग्रामीण वितरक के रूप में लाइसेंस प्राप्त था। हालांकि संचालक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए शहरी क्षेत्र में रंका मोड़ के पास, घनी आबादी वाले क्षेत्र में यह गोदाम अवैध रूप से खोल रखा था। यह गैस गोदाम प्रशासन को गुमराह कर यामाहा बाइक और आटो पार्ट्स दुकान के अंदर चोरी से चल रहा था।


ना तो इस स्थान के लिए कोई वैध अनुमति ली गई थी और ना ही वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। जन सुरक्षा की दृष्टिकोण से अत्यंत घातक होने के कारण सोमवार को एसडीएम संजय कुमार ने अन्य अधिकारियों सहित इस गोदाम परिसर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उक्त अवैध गोदाम में 76 भरे हुए सिलेंडर और 149 खाली सिलेंडर रखे पाए गए।

भरे हुए सिलेंडर सहित गोदाम को सील करना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं था, इसलिए सभी भरे हुए सिलेंडर बाहर निकाल कर एजेंसी के ओबरा में स्थित निर्धारित गोदाम भिजवा दिए गए। गोदाम परिसर को खाली सिलेंडरों सहित मौके पर एसडीएम के आदेश पर सील कर दिया गया।


एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस गोदाम पर पिछले 6 महीने में तीन बार छापामारी की जा चुकी है। हर बार वहां से सिलेंडर हटवा दिए जाते थे। लिखित हिदायत भी दी गई। कारण पृच्छा किया गया, लाईसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी गई, किंतु इस संचालक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। इसलिए मजबूरन जनहित में इस परिसर को सील करने का निर्देश दिया गया है।

सील कराने के उपरांत अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और थाना प्रभारी को गोदाम संचालक के विरुद्ध नियम संगत विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियां ना केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जन-जीवन के लिए खतरा भी हैं।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आगे इस मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शहरी क्षेत्र में अन्य ऐसे अवैध गैस गोदामों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। मौके पर गैस गोदाम संचालक नहीं मिला, जबकि उसका स्टाफ गुड्डू सिंह उर्फ विकास सिंह मौके पर मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस एजेंसी का वास्तविक मालिक यहां कभी नहीं आता है। इस एजेंसी संचालक का कोई परिचित रिंकू धर दुबे ही लंबे समय से चला रहा है।

Loading

गढ़वा: शहर में अवैध गैस गोदाम सील, 76 भरे सिलेंडर जब्त, संचालक पर होगी कानूनी कार्रवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports