बरहरवा राजमहल। मोहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में शांति समिति का बैठक किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू उपस्थित थे। विधायक प्रतिनिधि ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही।
वहीं एसडीओ ने शहर के महाजन टोली, नया बस्ती,कासिमबाजार,नयाबाजार ,फुलवरिया ,मटियाल सहित प्रखंड क्षेत्र के जामनगर, मनसिंघा, लखी पुर , आदि जगह से निकलने वाले अखाड़े का रूट चार्ट को लेकर कमेटी के सदस्यों से आवश्यक जानकारी लिया और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का अपील किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
5 जुलाई को रात 8:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक और 6 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी।इस दौरान बड़े छोटे वाहनों की आवा जाही पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा साथ ही रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 तक किसी प्रकार की लाउडस्पीकर आदि नहीं बजाया जाएगा।
पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा ने सभी लाइसेंसी अखाड़े वाले को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम जुलूस निकालने की निर्देश दिया है।
मौके पर प्रभारी बीडीओ मो युसूफ ,पुलिस निरीक्षक श्याम लाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर,एस आई ओम प्रकाश चौहान, बिट्टू कुमार साहा, महादेव उरांव, कार्तिक साहा , अब्दुल कादिर,पंकज घोष,हेना शेख, बरकत अली, मोहम्मद आजाद, बिरेन साहा, बबलू घोष,
आदि अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।