एसबीआई लालमाटी शाखा ने मनाया फाउंडेशन डे,ग्राहकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

एसबीआई लालमाटी शाखा ने मनाया फाउंडेशन डे,ग्राहकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
Views: 355
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
एसबीआई लालमाटी शाखा ने मनाया फाउंडेशन डे,ग्राहकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

बरहरवा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की लालमाटी शाखा ने बुधवार को फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन जुबली के अवसर पर शाखा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बैंक के कर्मचारियों और खाताधारकों ने मिलकर केक काटा और स्थापना दिवस की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक रत्नेश नारायण ने उपस्थित खाताधारकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और जानकारी के अभाव में लोग फर्जी ईमेल और मैसेज पर क्लिक कर देते हैं, जिससे वे साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं।

उन्होंने कहा, “कोई भी अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। साइबर अपराधी निजी जानकारी लेकर बैंक खातों पर कब्जा जमा सकते हैं और खाता खाली कर सकते हैं। बैंक कभी भी फोन पर ग्राहक से व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगती। किसी भी जानकारी के लिए ग्राहक सीधे शाखा से संपर्क करें।”

शाखा प्रबंधक ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेवाएँ प्रदान कर रहा है। उन्होंने खाताधारकों से समय पर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने की अपील की, ताकि बैंकिंग सेवाओं में कोई बाधा न आए।

कार्यक्रम में बैंककर्मी आदित्य श्रीवास्तव, डेविड मिंज, नवीन शीतल बाड़ा, अमित कुमार, नीतू कुमारी, सोना घोष, पिंकी देवी, प्रमोद मंडल, रंजीत कुमार दास सहित कई खाताधारक उपस्थित थे।

Loading

एसबीआई लालमाटी शाखा ने मनाया फाउंडेशन डे,ग्राहकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment