गढ़वा:डॉ.तरुण की पत्नी ने लगाई फांसी, अस्पताल परिसर में पसरा मातम

गढ़वा:डॉ.तरुण की पत्नी ने लगाई फांसी, अस्पताल परिसर में पसरा मातम
Views: 233
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second
गढ़वा:डॉ.तरुण की पत्नी ने लगाई फांसी, अस्पताल परिसर में पसरा मातम

संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता,
गढ़वा। सदर अस्पताल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण की पत्नी सुषमा देवी ने अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई स्तब्ध और दुखी नजर आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय डॉ. तरुण ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे, जबकि उनका परिवार अस्पताल परिसर स्थित आवास में मौजूद था। ड्यूटी समाप्ति के बाद जब डॉ. तरुण घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन को सूचित किया और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। सुषमा देवी की लाश पंखे से लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या की वजहों को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से डॉ. तरुण का पूरा परिवार, अस्पताल के कर्मचारी व स्थानीय लोग गहरे शोक में हैं। अस्पताल परिसर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Loading

गढ़वा:डॉ.तरुण की पत्नी ने लगाई फांसी, अस्पताल परिसर में पसरा मातम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment