अनुसूचित जनजाति/पीवीटीजी लाभुकों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पंचायतों में लगेगा शिविर

अनुसूचित जनजाति/पीवीटीजी लाभुकों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पंचायतों में लगेगा शिविर
Views: 175
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second
अनुसूचित जनजाति/पीवीटीजी लाभुकों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पंचायतों में लगेगा शिविर

पलामू:- जनजातिय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के लिए जागरुकता हेतु 15 से 30 जून 2025 तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि यह अभियान पलामू के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में चलाया जायेगा। राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति/पीवीटीजी लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी/लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में पूर्वाह्न 10:30 बजे से शिविर का आयोजन होगा।

इसके अंतर्गत पीवीटीजी पंचायत में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजना से जोड़ना एवं उसकी जानकारी प्रत्येक लाभुकों तक पहुंचाया जाना है। उपायुक्त ने इसके लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए शिविर आयोजन की पंचायतवार तिथि निर्धारित की है।

उन्होंने लाभुकों को शिविर के आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। वहीं पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर शिविर का आयोजन कर संबंधित लोगों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने का का निदेश दिया है।

उन्होंने प्रखंडों के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं का देखरेख करने एवं शिविरों का सक्रियता से आयोजन करने का निदेश दिया है। उन्होंने नोडल पदाधिकारी/ संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शिविर में अनुसूचित जनजाति/ पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं का लाभ देने हेतु शिविरों में लाना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल

उपायुक्त ने धरती आबा जन भागीदारी अभियान के लिए जागरूकता हेतु शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को शिविर में अपने विभाग के स्टॉल लगाने का निदेश दिया है। उपायुक्त ने शिविर में विशेष रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिक्ल शेल टेस्टींग, पीएम किसान सम्मन निधि, जनधन योजना, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाने का निदेश दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment