Views: 193
0 0
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक

राजनीतिक दलों को बूथ एजेंट नियुक्त करने नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश चतरा। सिमरिया प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने की।बैठक में सभी राजनैतिक…

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक
Read Time:3 Minute, 10 Second
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक

राजनीतिक दलों को बूथ एजेंट नियुक्त करने नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश

चतरा। सिमरिया प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने की।बैठक में सभी राजनैतिक मान्यता प्राप्त दलों के अध्यक्ष/ सचिव/ प्रतिनिधि एवं बीएलओ उपस्थित हुए। बैठक में वैसे मतदान केंद्र, जहां 1200 से अधिक मतदाता है, उन मतदान केंद्रो का रेशनलाइजेशन करना, वैसे पोलिंग स्टेशन लोकेशन, जहां एक से अधिक मतदान केंद्र है, वहां मतदाताओं की संख्या को रेशनेलाइज करना या आवश्यक पड़ने पर मतदान केंद्र को मर्ज करना एवं जर्जर मतदान केंद्र का भवन परिवर्तन पर चर्चा किया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रवार बुथ लेवल एजेंट नियुक्त किया जाना है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने हेतु नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि रेशनलाइजेशन कि योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाताओ की संख्या यथासंभव एक ही स्थान पर स्थित मतदान केंद किया जाय, ताकि मतदाताओ के परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र में मतदान करने में सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान बीएलओ के द्वारा छुटे हुए दिव्यांग मतदाताओ को चिन्हित करते हुए फार्म 06 भरा जाएगा। यदि मतदाता पूर्व से ही वोटर लिस्ट में जुड़ा हुआ है, तो उसे मार्किंग का कार्य किया जाएगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने, एएसडी मतदाताओ को हटाने तथा मतदाता पहचान कार्ड में संशोधन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रो में न्यूनतम सुविधा उपलब्धता की जांच बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।
बैठक में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, कम्प्युटर सहायक निर्वाचन, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।

Loading

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports