लातेहार:महुआडांड़ में जीराफुल धान बीज वितरण कार्यक्रम प्रारंभ,1500 एकड़ में खेती का लक्ष्य

लातेहार:महुआडांड़ में जीराफुल धान बीज वितरण कार्यक्रम प्रारंभ,1500 एकड़ में खेती का लक्ष्य
Views: 161
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
लातेहार:महुआडांड़ में जीराफुल धान बीज वितरण कार्यक्रम प्रारंभ,1500 एकड़ में खेती का लक्ष्य

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार महुआडांड़ प्रखंड में दिनांक 07 जून को जीराफुल धान की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीज वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2025-26 में कुल 1500 एकड़ भूमि पर जीराफुल धान की खेती प्रस्तावित है। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए जेएसएलपीएस, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और कृषि विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

बीज वितरण योजना के तहत प्रत्येक कृषक को 20 किलोग्राम जीराफुल धान का बीज मात्र ₹52 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के पास कुल 8000 किलोग्राम बीज का भंडार मौजूद है।

महुआडांड़ प्रखंड के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे जीराफुल धान की खेती के लिए एफपीसी कार्यालय, जेएसएलपीएस ऑफिस या प्रखंड कार्यालय महुआडांड़ से संपर्क कर बीज प्राप्त करें।

इस वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एफपीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) सदस्य, तथा जेएसएलपीएस के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment