Views: 166
0 0
एक रन से नागरिक टीम ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एक रन से नागरिक टीम ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

बरहरवा (साहेबगंज):पतना प्रखंड के प्लस टू जीडी हाई स्कूल, विशनपुर मैदान में शनिवार की शाम नागरिक टीम और प्रशासनिक टीम के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नागरिक टीम ने एक रन से जीत दर्ज की। मैच 12-12 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर नागरिक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…

एक रन से नागरिक टीम ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच
Read Time:1 Minute, 42 Second
एक रन से नागरिक टीम ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

बरहरवा (साहेबगंज):
पतना प्रखंड के प्लस टू जीडी हाई स्कूल, विशनपुर मैदान में शनिवार की शाम नागरिक टीम और प्रशासनिक टीम के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नागरिक टीम ने एक रन से जीत दर्ज की

मैच 12-12 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर नागरिक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में प्रशासनिक टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.5 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई और 1 रन से हार गई

प्रशासन टीम की ओर से पतना बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एसआई गौरव कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।
नागरिक टीम की ओर से पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, झामुमो नेता नजरुल अंसारी, फिरोज अंसारी, वसीम अकरम और अन्य खिलाड़ी मैदान में उतरे।

मैच के बाद विजेता टीम को बीडीओ श्री द्विवेदी ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पंसस राजेश यादव, अनूप साहा, रहीम अंसारी, जयदेव साहा, इस्लाम शेख, इसराफिल अंसारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports