भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री मरांग मरांडी का निधन, शोक की लहर

भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री मरांग मरांडी का निधन, शोक की लहर
Views: 223
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री मरांग मरांडी का निधन, शोक की लहर


पूर्व सीएम रघुवर दास ने परिजनों को दी सांत्वना, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बरहरवा:- भाजपा एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री मरांग मरांडी के आकस्मिक निधन से संपूर्ण भाजपा परिवार शोकाकुल है। उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत नेता के आत्मा की शांति हेतु पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बोरियो प्रखंड स्थित हरिणचरा आवास पर पहुँचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बोरियो विधानसभा के भाजपा नेता सलखु सोरेन, बोरियो प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर, मनोज सोरेन, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौकीदार हांसदा, बोरियो प्रखंड एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिमल किस्कू, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष सिमोन बेसरा, जयकांत भगत, मनोज साह, श्यामल चंद्र दत्ता, भुवनेश्वर तुरी समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

वहीं, ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत मरांग मरांडी की पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य सबिना किस्कू से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और एक सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत रूप से मिलने का आश्वासन दिया।

मरांग मरांडी के निधन को भाजपा ने एक अपूरणीय क्षति बताया है। उनके नेतृत्व और कार्यक्षमता की सराहना करते हुए पार्टी नेताओं ने उन्हें एक जुझारू, समर्पित और जनहितकारी नेता बताया।

Loading

भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री मरांग मरांडी का निधन, शोक की लहर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment