मैट्रिक व इंटर में प्रथम,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने दी बधाई

मैट्रिक व इंटर में प्रथम,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने दी बधाई
Views: 328
0 0
Read Time:3 Minute, 56 Second
मैट्रिक व इंटर में प्रथम,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने दी बधाई

संवाददाता दिनेश कुमार यादव

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय राजकीय कृत सर्वोदय+2 उच्च विद्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक,इंटर परीक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं का सतबरवा प्रखंड स्तरीय सम्मानित सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सम्मान सभा का आयोजन सतबरवा उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने प्रखंड स्तर के सभी विद्यालय से आए हुए मैट्रिक और इंटर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को मेडल, पुष्पमाला एवं बैग देकर सम्मानित कर हौसला देने का काम किया।

मौके पर विद्यालय से आए हुए प्रधानाध्यापक मौजूद थे जो कि उन्हें भी सम्मानित करने का काम किया गया। चुकी देखा जाए तो कहीं ना कहीं इनका भी बहुत बड़ी भूमिका रहा और बच्चों को माता-पिता का भी योगदान रहा।

उन्होंने इतना भी कहा किसी भी तरह से पढ़ाई में बाधा आए तो हमें एक बार जरूर बताएं।वहीं पर मंच का संचालन करता अर्पण कुमार गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए सभी छात्र एवं छात्राओं को धन्यवाद दिया ।

सम्मान सभा में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों का नाम श्रेया कुमारी, वैष्णवी कुमारी, नैंसी कुमारी, विद्या कुमारी, अंकित कुमार गुप्ता, सिंपल कुमारी, साक्षी कुमारी, अमित राज, सुजीत कुमार ,श्वेता कुमारी कविता कुमारी, पायल कुमारी श्याम प्रसाद, अतुल शंकर, विद्यानंद कुमार, संगीता कुमारी, प्रीति कुमारी, बबीता कुमारी सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थे। वहीं पर रेवारतु , सोहड़ी, कसियाडीह , बी0एस0 कॉलेज, गर्ल स्कूल, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से आए हुए प्रधानाध्यापक को भी सम्मानित किया गया।

प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शब्या कुमारी ने बताई की विद्यार्थी की कठिनाइयों का जीवन है।जितना कठिन परिश्रम करेंगे, उतना ही फल मीठा मिलेगा। जो आज आप सभी को देखने को मिल रहा है और मैं बताना चाहूंगी कि, आगे भी इसी तरह से कड़ी मेहनत के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते रहें और इस तरह से उत्साहित करने वाले उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव को भी मैं धन्यवाद देता हूं की बच्चों के पति स्नेहा रखा और उत्साहित किया।

मौके पर उपस्थित जयप्रकाश ठाकुर, गुलाम सरवर MIS ऑपरेटर, अभिषेक कुमार रिसोर्स टीचर, सुधीर मिश्रा CRP, बिहारी प्रसाद,भोला मेहता ,अर्पण गुप्ता, अभिषेक तिवारी, प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार चौधरी, लेखपाल जयप्रकाश कुमार, सोहड़ी स्कूल के प्रधानाध्यापक भरदुल सिंह व विद्यार्थी के माता – पिता सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment