Views: 128
0 0
गढ़वा:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का संदेश और संकल्प

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का संदेश और संकल्प

भाजपा नेताओं ने पेड़ लगाने का लिया संकल्प, आमजन से भी की अपील अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में पिंडरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में…

गढ़वा:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का संदेश और संकल्प
Read Time:2 Minute, 25 Second
गढ़वा:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का संदेश और संकल्प

भाजपा नेताओं ने पेड़ लगाने का लिया संकल्प, आमजन से भी की अपील

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में पिंडरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिशा सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे शामिल हुए।
वरिष्ठ नेता भोला चंद्रवंशी ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यदि पर्याप्त संख्या में पौधे लगाए जाएंगे, तो घरों में एयर कंडीशनर की आवश्यकता भी कम हो जाएगी।

विनय चौबे ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान पौधा लगाने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जब पौधा सुरक्षित रहेंगे, तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए हर नागरिक को पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाकर ना सिर्फ हम ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक बेहतर वातावरण दे सकते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि हर शुभ अवसर और पुण्यतिथि पर पौधरोपण का संकल्प लें।

इस अवसर पर अवार्ड संस्था के सचिव सुरेंद्र दुबे, टिंकु गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, देवेंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, पंकज चंद्रवंशी, सुदामा महतो, नरजू राम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Loading

गढ़वा:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का संदेश और संकल्प

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports