गढ़वा: 9 खाद्य सुरक्षा मामलों में ₹1.90 लाख जुर्माना, गुणवत्ता जांच में फेल हुए कई उत्पाद,अपर समाहर्ता के न्यायालय से जारी हुआ आदेश

गढ़वा: 9 खाद्य सुरक्षा मामलों में ₹1.90 लाख जुर्माना, गुणवत्ता जांच में फेल हुए कई उत्पाद,अपर समाहर्ता के न्यायालय से जारी हुआ आदेश
Views: 121
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second
गढ़वा: 9 खाद्य सुरक्षा मामलों में ₹1.90 लाख जुर्माना, गुणवत्ता जांच में फेल हुए कई उत्पाद,अपर समाहर्ता के न्यायालय से जारी हुआ आदेश

अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा से संबंधित 09 मामलों का निष्पादन किया।

न्याय निर्णयन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता राज महेश्वरम् द्वारा यह कार्रवाई की गई।जिन खाद्य नमूनों की गुणवत्ता जांच में कमी पाई गई, उनमें इंडिया गेट बेसन, बूंदी लड्डू, पेड़ा, बर्फी, बेसन लड्डू, मूंगफली चिक्की और प्रमोद सोनपापड़ी शामिल हैं।

जांच के बाद संबंधित दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों पर कुल ₹1,90,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।जुर्माना पाने वाले प्रतिष्ठानों में गढ़वा शहरी क्षेत्र के 6, नगर उंटारी, रमना और लगमा के एक-एक प्रतिष्ठान शामिल हैं। सभी प्रतिष्ठानों को जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से नियत समय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आगे भी नियमित निरीक्षण की बात कही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment