Views: 292
0 0
घाघरा में मोटरसाइकिल और मालवाहक की भिड़ंत, युवक-युवती...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घाघरा में मोटरसाइकिल और मालवाहक की भिड़ंत, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा (गुमला): नवडीहा पुल के समीप रविवार को एक चार चक्के मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लातेहार होटवार निवासी अभिमन्यु कुमार पासवान और मनीता कुमारी के रूप…

घाघरा में मोटरसाइकिल और मालवाहक की भिड़ंत, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल
Read Time:1 Minute, 34 Second
घाघरा में मोटरसाइकिल और मालवाहक की भिड़ंत, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा (गुमला): नवडीहा पुल के समीप रविवार को एक चार चक्के मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान लातेहार होटवार निवासी अभिमन्यु कुमार पासवान और मनीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु और मनीता मोटरसाइकिल से नेतरहाट घूमने के बाद लौट रहे थे, तभी नवडीहा पुल के पास सामने से आ रहे मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports