Read Time:1 Minute, 14 Second
बरहरवा (उधवा)। उधवा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत चालक भरत कुमार चौधरी (45) का शुक्रवार की अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से बीमार चल रहे थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
शोकसभा में प्रधान सहायक अरुण गुप्ता, मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद, पंचायत सचिव मोनिका मुर्मू, सत्यनारायण रजवार, जनसेवक ओमप्रकाश साहा, ग्राम रोजगार सेवक सर्वोदय रंजन, माउद आलम, रौशन भगत, रमीज राजा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।