डीएमएफटी अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध पूर्णता पर दिया बल

डीएमएफटी अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध पूर्णता पर दिया बल
Views: 142
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second
डीएमएफटी अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध पूर्णता पर दिया बल

लातेहार, 30 मई:
समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास निधि (DMFT) के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी श्री समीर कुल्लू द्वारा योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।

उपायुक्त ने कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी योजनाएं प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तायुक्त हों और समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने लातेहार जिलास्तरीय पुस्तकालय, भुसूर पंचायत में स्पोर्ट्स-कम-नॉलेज सेंटर के विभिन्न भवनों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालयों में बहुउद्देशीय भवनों के निर्माण, छात्रावासों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र तथा कई पीसीसी पथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने JANSETU PORTAL पर सभी योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की अद्यतन विवरणी अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली समीक्षा बैठक में पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन प्रतिवेदन को ही आधिकारिक रूप से मान्यता दी जाएगी। सभी कार्यकारी एजेंसियों को पोर्टल अपडेट करने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी समेत संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment