गढ़वा को मिला नया उपायुक्त, दिनेश कुमार यादव संभालेंगे जिम्मेदारी, पारदर्शिता और विकास की नई उम्मीदें

गढ़वा को मिला नया उपायुक्त, दिनेश कुमार यादव संभालेंगे जिम्मेदारी, पारदर्शिता और विकास की नई उम्मीदें
Views: 362
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second
गढ़वा को मिला नया उपायुक्त, दिनेश कुमार यादव संभालेंगे जिम्मेदारी, पारदर्शिता और विकास की नई उम्मीदें

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा राज्‍य में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सरकार ने वर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का नया उपायुक्त बनाया गया है। दिनेश कुमार यादव फिलहाल रांची जिले में उप विकास आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।


जमुआर के कार्यकाल में हुआ विकास


गढ़वा जिले में उपायुक्त शेखर जमुआर के कार्यकाल को कई मायनों में याद रखा जाएगा। उनके नेतृत्व में जिले में अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शुरू हुईं। कई पुराने अधूरे प्रोजेक्ट्स को गति मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण सड़क निर्माण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए।


अब गढ़वा को नया नेतृत्व मिल गया है। दिनेश कुमार यादव को प्रशासनिक कार्यों में सटीक पकड़ और योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। ऐसे में जिलेवासी नए उपायुक्त से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं।


गढ़वा में विकास की जिम्मेदारी


रांची जिले में उप विकास आयुक्त के तौर पर दिनेश कुमार यादव ने कई नवाचारी पहलों की शुरुआत की थी। विशेष रूप से ग्रामीण विकास, मनरेगा योजनाओं की निगरानी और पंचायत स्तर पर जवाबदेही प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना हुई थी।


पारदर्शिता और जवाबदेही की उम्मीद


गढ़वा के लोगों को उम्मीद है कि नए उपायुक्त के आने से जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और पारदर्शिता आएगी। जनता से सीधा संवाद, समयबद्ध परियोजना निष्पादन और जन समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।


गढ़वा को चाहिए विकास की रफ्तार


गढ़वा जिला आज भी राज्य के पिछड़े जिलों में शुमार है, लेकिन संसाधनों की कमी नहीं है। यहां की मेहनतकश जनता, खनिज संसाधन और युवा आबादी यदि सही दिशा में मार्गदर्शन पाए, तो जिले का चेहरा बदला जा सकता है। जनता को अब यह उम्मीद है कि प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी कम होगी। विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

Loading

गढ़वा को मिला नया उपायुक्त, दिनेश कुमार यादव संभालेंगे जिम्मेदारी, पारदर्शिता और विकास की नई उम्मीदें

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment