राहुल सिंह गिरोह पर लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई:सात अपराधी गिरफ्तार,हथियार बरामद

राहुल सिंह गिरोह पर लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई:सात अपराधी गिरफ्तार,हथियार बरामद
Views: 519
0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second
राहुल सिंह गिरोह पर लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई:सात अपराधी गिरफ्तार,हथियार बरामद

लातेहार, झारखंड:
लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के सात सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार अपराधी जिले में लेवी वसूली, गोलीबारी और लूट जैसी संगठित आपराधिक घटनाओं में शामिल थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 9 मई को बोरसीदाग स्थित पीआरए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर दोपहर 3:30 बजे फायरिंग की गई थी। इसके बाद 15 मई को एमजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर दोपहर 1:40 बजे अपराधियों ने फिर से लेवी के लिए गोलियां चलाईं। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, लेवी नहीं मिलने के कारण गिरोह का सरगना राहुल सिंह, जो फरार है, तथा जेल में बंद अपराधी बंजरंगी उर्फ दीपक मेहता के निर्देश पर यह वारदातें अंजाम दी जा रही थीं। इन दोनों के इशारे पर अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के पन्नाटांड़ जंगलों में एकत्र हो रहे थे और अमझरिया कैंप पर लूट व रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापामारी कर सात अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची:

  1. रोहित कुमार (20), पिता – द्वारिका लोहरा, ग्राम – कूरा, लातेहार
  2. कुंदन तूरी (25), पिता – स्व. महेंद्र तूरी, ग्राम – कूरा, लातेहार
  3. विशाल लोहरा (20), पिता – दिनेश लोहरा, ग्राम – चंदनडीह, लातेहार
  4. शुभम लोहरा (20), पिता – अर्जुन लोहरा, ग्राम – बुल्हू, चंदवा
  5. प्रमोद लोहरा (24), पिता – महेंद्र लोहरा, ग्राम – कुरियाम, बालुमाथ
  6. विक्रांत सिंह (26), पिता – रामवृक्ष सिंह, ग्राम – हेठलोटो, लातेहार
  7. विनय गुप्ता (20), पिता – स्व. रामरतन प्रसाद, ग्राम – चटनाही, लातेहार

बरामद सामान:

  • देशी पिस्तौल – 1
  • जिंदा कारतूस – 19
  • मोबाइल फोन – 8
  • मोटरसाइकिल – 2

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी:

  • एसडीपीओ – अरविंद कुमार
  • पुनि सह थाना प्रभारी, चंदवा – रणधीर कुमार
  • पुअनि – भवेश यादव, ललन कुमार
  • सअनि – अनोज कुमार ओझा, मनोज कुमार दुबे
  • सैट-44 के सशस्त्र बल, चंदवा थाना

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment