Views: 219
0 0
उधवा अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता ने की समीक्षा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

उधवा अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक,राजस्व मामलों पर दिए कड़े निर्देश

बरहरवा, साहेबगंज:शनिवार को उधवा अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, अंचल निरीक्षक दारा पासवान, राजस्व कर्मचारी गुरुदास सिंह, मनोज गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना एवं…

उधवा अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक,राजस्व मामलों पर दिए कड़े निर्देश
Read Time:3 Minute, 23 Second
उधवा अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक,राजस्व मामलों पर दिए कड़े निर्देश

बरहरवा, साहेबगंज:
शनिवार को उधवा अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, अंचल निरीक्षक दारा पासवान, राजस्व कर्मचारी गुरुदास सिंह, मनोज गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना एवं जमीन से संबंधित मामलों में पारदर्शिता और तत्परता लाना था।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने दाखिल-खारिज, जमीन से संबंधित विवाद, रिकॉर्ड बुक की स्थिति, राजस्व संग्रहण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अंचल कार्यालय की विभिन्न प्रक्रियाओं में सुधार के निर्देश दिए और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने पर बल दिया।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने एक राजस्व कर्मचारी को गंभीर लापरवाही के लिए कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व मामलों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर मिर्जाचौकी-फरक्का फोरलेन परियोजना के दूसरे चरण की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी ली गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रैयतों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसके लिए भूमि संबंधित कागजातों का संग्रहण एवं अधिग्रहण की मापी कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण एक संवेदनशील विषय है और इसमें पारदर्शिता और रैयतों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है।

तालबन्ना मौजा के रैयतों को आवासीय मुआवजा भुगतान में हो रही देरी पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारी को अविलंब लंबित भुगतान कराने का निर्देश दिया और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं और शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन की जिम्मेदारी अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports