Views: 190
0 0
मनिका:भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका:भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा,ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया गौरव की बात

मनिका (लातेहार):– पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में मनिका प्रखंड क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार के नेतृत्व में मनिका हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर थाना चौक होते हुए मनिका चेकनाका तक…

मनिका:भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा,ऑपरेशन सिंदूर' को बताया गौरव की बात
Read Time:2 Minute, 47 Second
मनिका:भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा,ऑपरेशन सिंदूर' को बताया गौरव की बात

मनिका (लातेहार):पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में मनिका प्रखंड क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार के नेतृत्व में मनिका हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर थाना चौक होते हुए मनिका चेकनाका तक पहुंची।

मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के सम्मान में निकाली गई है। उन्होंने कहा कि “भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम राय ने कहा, “पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जो साहसिक कार्य किया है, उससे उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय मिलता है। सेना ने आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने, उनका आभार प्रकट करने तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। साथ ही उन्होंने मनिका के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ जैसे जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल लोगों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ राय, कौशल किशोर प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, बजरंग दल के अंकित राज, गोलू, घनश्याम प्रसाद, ग्राम प्रधान रजत प्रसाद, मुकेश प्रसाद, अमरदीप, राजेश शर्मा, संतोष दुबे, शंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports