बरहड़वा:विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर दिए निर्देश

बरहड़वा:विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर दिए निर्देश
Views: 359
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
बरहड़वा:विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर दिए निर्देश

बरहड़वा (साहिबगंज): मंगलवार को बरहड़वा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विधायक कक्ष में साहिबगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान वे ग्रामीण क्षेत्र और नगर पंचायत से आए दर्जनों महिलाओं और पुरुषों की समस्याओं से रूबरू हुए।

जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने मैया सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि न मिलने, ग्रीन कार्ड निर्माण में बाधा, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, पेयजल संकट, आधार अपडेट, भूमि विवाद, तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखीं।

बरकत खान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

जनता दरबार में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, विकास सिंह, हबीबुल्लाह, शमीम मंसूरी, आलमगीर मंसूरी समेत दर्जनों ग्रामीण व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment