जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Views: 238
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जन सुनवाई में भूमि विवाद, रोजगार, अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उपस्थित प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की त्वरित जांच कराकर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश

शिकायतों के निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का भौतिक सत्यापन कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हर मंगलवार और शुक्रवार को होगी जन सुनवाई

उपायुक्त ने बताया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment