Views: 175
0 0
गुणीहारी पंचायत समिति का गठन, मजदूरों को संगठित होने का आह्वान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गुणीहारी पंचायत समिति का गठन, मजदूरों को संगठित होने का आह्वान

बरहरवा, राजमहल प्रखंड — प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर, नागेश्वर बाग में मंगलवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जमुना राय ने की। इस बैठक का उद्देश्य पंचायत सदस्यों के साथ-साथ गुणीहारी पंचायत समिति का गठन करना था। बैठक में केंद्र…

गुणीहारी पंचायत समिति का गठन, मजदूरों को संगठित होने का आह्वान
Read Time:2 Minute, 4 Second
गुणीहारी पंचायत समिति का गठन, मजदूरों को संगठित होने का आह्वान

बरहरवा, राजमहल प्रखंड — प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर, नागेश्वर बाग में मंगलवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जमुना राय ने की। इस बैठक का उद्देश्य पंचायत सदस्यों के साथ-साथ गुणीहारी पंचायत समिति का गठन करना था।

बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमार देवी, केंद्रीय सदस्य रवि घोष और मिथुन राजवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजकुमार यादव ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजदूरों को अपना निबंधन कराना आवश्यक है, जिससे वे श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले अधिकारों और सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में गुणीहारी पंचायत समिति का गठन भी किया गया। इसमें सुरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, वासुदेव शाह को कार्यकारी अध्यक्ष, कैलाश कुमार और गौतम कुमार साह को उपाध्यक्ष, तथा सूरज कुमार को संयुक्त मंत्री के रूप में चयनित किया गया।

अन्य पदों पर भी सदस्यों की घोषणा की गई। बैठक में सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया।

Loading

गुणीहारी पंचायत समिति का गठन, मजदूरों को संगठित होने का आह्वान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports