Views: 502
0 0
ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति

अनुज तिवारी की रिपोर्ट, झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया तेलियाबांध गांव के रहने वाले रवि कुमार मेहता उर्फ राजा ने ड्रीम इलेवन के ज़रिए अपनी किस्मत को एक नया मोड़ दे दिया। गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में अपनी टीम बनाकर उन्होंने तीन…

ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति
Read Time:2 Minute, 40 Second
ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति
Oplus_131072

अनुज तिवारी की रिपोर्ट,

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया तेलियाबांध गांव के रहने वाले रवि कुमार मेहता उर्फ राजा ने ड्रीम इलेवन के ज़रिए अपनी किस्मत को एक नया मोड़ दे दिया।

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में अपनी टीम बनाकर उन्होंने तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि जीत ली। इस बड़ी जीत ने रवि को एक रात में करोड़पति बना दिया और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

रवि कुमार एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका बचपन से ही क्रिकेट में गहरा रुचि रहा है और यही शौक उन्हें ड्रीम इलेवन की दुनिया में ले आया। वह बीते कुछ समय से लगातार ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन इस बार की गई मेहनत और समझदारी ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई।

ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति
Oplus_131072

राजस्थान और गुजरात के मैच में रवि ने जिस टीम का चयन किया था, वह मैच खत्म होने के बाद सबसे ऊपर रही। उनके द्वारा चुने गए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ड्रीम इलेवन के पॉइंट सिस्टम के अनुसार रवि की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इस जीत से रवि को पूरे तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली, जिसमें टैक्स कटौती के बाद भी उन्हें मोटी रकम प्राप्त हुई।

रवि की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में जश्न का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं और कई लोग उनकी कहानी से प्रेरणा ले रहे हैं। रवि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी टीम एक करोड़ रुपये जीत सकती है। मैं इस राशि का उपयोग अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने, एक छोटा व्यवसाय शुरू करने और बच्चों की शिक्षा में करूंगा।”

Loading

ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports