सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में देर रात मंडल कारा में की गई छापेमारी, सभी वार्डो की ली गई तलाशी

सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में देर रात मंडल कारा में की गई छापेमारी, सभी वार्डो की ली गई तलाशी
Views: 125
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में देर रात मंडल कारा में की गई छापेमारी, सभी वार्डो की ली गई तलाशी

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार देर रात मंडल कारा में औचक छापेमारी और तलाशी की गई।

तलाशी अभियान में कई दंडाधिकारी एवं पुलिस के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।उल्लेखनीय है कि विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंडल कारा के सभी वार्डों में समय-समय पर औचक जांच तथा निरुद्ध कैदियों की विधिवत तलाशी की कार्रवाई की जाती है।

इसी क्रम में मंगलवार मध्य रात्रि को मंडल कारा के सभी वार्डों की सघन तलाशी छापामारी दल द्वारा की गई।उक्त छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, बीडीओ गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, सीओ मेराल यशवंत नायक, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता रविकांत शर्मा, थाना प्रभारी गढ़वा बृज कुमार, थाना प्रभारी मेराल विष्णुकांत, महिला थाना प्रभारी सहित थाना प्रभारी स्तर के कई पदाधिकारियों सहित लगभग 200 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी थी।

छापामारी के लिए गठित अलग-अलग टीमों द्वारा महिला वार्ड सहित सभी वार्डों में गहन तलाशी ली गई। उक्त तलाशी का कार्य रात्रि लगभग 10:30 बजे से आरंभ हुआ जो लगभग मध्यरात्रि तक चला।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उक्त छापेमारी के दौरान कोई भी ऐसी संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री जेल के अंदर या कारा वार्डों में नहीं मिली, जो कि जेल मैनुअल के नियमों के प्रतिकूल हो। उन्होंने कहा कि यह रूटीन छापेमारी थी। इस प्रकार की औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment