Views: 564
0 0
जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन जिला प्रशासन द्वारा बेस्ट वूमेंस सपोर्टिंग संस्था के तौर पर सम्मानित हुए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन जिला प्रशासन द्वारा बेस्ट वूमेंस सपोर्टिंग संस्था के तौर पर सम्मानित हुए

मुंगेर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रेखा कुमारी के द्वारा जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन को बेस्ट वूमेंस डेवलपमेंट सपोर्टर संस्था के तौर पर सम्मानित किया इस संस्था के सहयोग से चार दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी खो – खो , थ्रोबॉल , डांस स्पोर्ट्स, दिव्यांग खेल, एथेलेटिक्स सहित दर्जनों विभिन्न खेलों में अपने, जिला प्रदेश…

जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन जिला प्रशासन द्वारा बेस्ट वूमेंस सपोर्टिंग संस्था के तौर पर सम्मानित हुए
Read Time:4 Minute, 45 Second
जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन जिला प्रशासन द्वारा बेस्ट वूमेंस सपोर्टिंग संस्था के तौर पर सम्मानित हुए

मुंगेर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रेखा कुमारी के द्वारा जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन को बेस्ट वूमेंस डेवलपमेंट सपोर्टर संस्था के तौर पर सम्मानित किया

इस संस्था के सहयोग से चार दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी खो – खो , थ्रोबॉल , डांस स्पोर्ट्स, दिव्यांग खेल, एथेलेटिक्स सहित दर्जनों विभिन्न खेलों में अपने, जिला प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर चुके हैं।

मुंगेर जिला के विभिन्न प्रखंडों में तेजी से महिलाएं इस संस्था से जुड़ रही हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउन हॉल मुंगेर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की श्री अजीत कुमार सिंह उप विकास आयुक्त मुंगेर द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा चयनित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो में योगदान देने वाले बालिकाओं एवं स्वयं सेवी संस्थान को मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस शुभ अवसर पर बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ मुहिम के तहत् जागरूकता फैलाने , स्पोर्ट्स , कला – साहित्य के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने, शिक्षा के प्रति उनको जागरूक करने, दिव्यांग बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग प्रदान करने हेतु मुंगेर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रेखा कुमारी के द्वारा जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन को बेस्ट वूमेंस डेवलपमेंट सपोर्टर संस्था के तौर पर सम्मानित किया गया।

इस संस्था के सहयोग से चार दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी खो – खो , थ्रोबॉल , डांस स्पोर्ट्स, दिव्यांग खेल, एथेलेटिक्स सहित दर्जनों विभिन्न खेलों में अपने, जिला प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर चुके हैं।मुंगेर जिला के विभिन्न प्रखंडों में तेजी से महिलाएं इस संस्था से जुड़ रही हैं । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग मुंगेर ,शालीग्राम प्रसाद

जिला मिशन समन्वयक ,
मिशन शक्ति, हब- मुंगेर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराधा , डॉक्टर अर्चना, मुंगेर सदर अस्पताल की एमओ डॉक्टर निधि, ,मिस इंडिया फॉरएवर बिहार 2024 सृष्टि शर्मा, मिस बिहार 2022 सनाया यादव , मेसेज बिहार 2020 शालिनी शेखर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट एंड गाइड मुंगेर, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह युवा समाजसेवी स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह,संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के प्रिंसिपल जिन्स के एलोशियस एवं डायरेक्टर रोज़मिन के वर्गीज सहित जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं , एन सी सी, स्काउट गाइड के स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।

बालिकाओं में नायिका पुरस्कार से सीनियर नेशनल (खो – खो , योगा , ताई कमांडो, थ्रोबाल आदि खेलों के प्लेयर) पुष्पा कुमारी, आन्या , गुनगुन कुमारी, हर्षिता कुमारी, आंचल कुमारी, रिया रानी , इन्सानवी , रिया कुमारी, गरिमा विश्वकर्मा, सोनम कुमारी आदि को सम्मानित किया गया ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor