सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त
Views: 124
0 0
Read Time:3 Minute, 52 Second
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू):- हुसैनाबाद अनुमंडल भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त शशि रंजन जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं की प्रगति में गति लाने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं की जायजा लेने एवं कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवास योजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

आवास योजना में शिथिलता पर बीडीओ पर शो-कॉज का निर्देश

वहीं हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी देते हुए कार्य में गति लाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही पांडू के आवास कोर्डिनेटर के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य आवास योजनाओं को प्राथमिकता के तहत लाभुकों को आवंटित करने का निर्देश दिया।

वहीं मनरेगा में मानव दिवस श्रृजन में बेहतर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण से संबंधित कार्य के लिए अभी से तैयारी करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, पोटो हो खेल योजना में लक्ष्य के विरुद्ध कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अभियंता द्वारा किसी बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक होने की स्थिति में जांच कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

नगर पंचायत क्षेत्र की शादी को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने दाखिल खारिज एवं लगान रसीद निर्गत करने में तेजी लाने का निर्देश आंचल अधिकारियों को दिया।

उन्होंने पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment