Views: 528
0 0
चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन

अमीन अंसारी, चान्हो:- बुधवार को प्रखंड के मदरसा चौक लापुर रोड में सीबीएससी पैटर्न पर अधारित मॉडर्न पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि तरशिला केरकेट्टा बीइओ चान्हो विशिष्ट अतिथि बीपीओ मो o इम्तियाज अंसारी के द्वारा फीता काट कर किया गया। समारोह में नागपुरी गायक बसीर अंसारी बलसोकरा पंचायत के मुखिया झामको मुंडा पंडरी…

चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन
Read Time:4 Minute, 0 Second
चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन

अमीन अंसारी,

चान्हो:- बुधवार को प्रखंड के मदरसा चौक लापुर रोड में सीबीएससी पैटर्न पर अधारित मॉडर्न पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि तरशिला केरकेट्टा बीइओ चान्हो विशिष्ट अतिथि बीपीओ मो o इम्तियाज अंसारी के द्वारा फीता काट कर किया गया।

समारोह में नागपुरी गायक बसीर अंसारी बलसोकरा पंचायत के मुखिया झामको मुंडा पंडरी पंचायत के मुखिया जयनाथ भगत भी उपस्थित थे।

उद्घाटन के बाद बीइओ तरशिला केरकेट्टा ने कहा कि क्षेत्र में विद्यालय खुलने से छोटे-छोटे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। स्कूल खुलना क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। बच्चों को सही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए सभी अभिभावकों को शिक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

उन्होंने संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं विशिष्ट अतिथि इम्तियाज अंसारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय बचपन ही होता है बचपन में शुरुआत अच्छी होती है तो आगे बच्चे का सर्वांगीण विकास हो जाता है।

चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन

इसके पहले हाजी अब्दुल कयूम साहब कार्यक्रम का शुरुआत कुरान की तिलावत और नाते पाक पढ़ कर किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सज्जाद अंसारी निदेशक मुर्तजा अंसारी, मेराज अंसारी और अजहर हुसैनने बताया कि यहां बच्चों को सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी मध्यम से शिक्षा दी जाएगी।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में बेहतर कार्य करेगी । उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों के संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान, प्रत्येक बच्चों के लिए विशेष शिक्षा योजना, हाईटेक माध्यम से बच्चों को शिक्षशिक्षण की व्यवस्था, कंप्यूटर एवं स्पोकन क्लास सहित कई विशेषताओं को लेकर व बेहतर शैक्षणिक वातावरण के उद्देश्य से यहां विद्यालय का संचालन करने जा रहे हैं।

चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन

समय-समय पर कई शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। बच्चों के लिए बस की भी सुविधा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पहले दिन कई बच्चों का नामांकन भी कराया गया। कार्यक्रम में रहमतुल्लाह अंसारी आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल के निदेशक अमीन अंसारी ने भी अपनी बात को रखे और कार्यक्रम का संचालन महफिल अंसारी ने किया।

मौके पर अहमद अंसारी हाजी अब्दुल कुद्दुस हाजी नेजामुद्दीन हाफिज अब्दुल अजीज तफज्जुल हुसैन सहाबुदीन अंसारी हुसैन अंसारी पंडरी बलसोकरा मदरसा चौक लापुर ककरगढ़ अंजुमन के सदर व सेक्रेट्री समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Loading

चान्हो के मदरसा चौक में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का किया गया उद्घाटन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports