Views: 295
0 0
11 दिन से लापता चिंतामुनी का शव कुएं में मिला, गांव में सनसनी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

11 दिन से लापता चिंतामुनी का शव कुएं में मिला, गांव में सनसनी

घाघरा, गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में 11 दिन से लापता चिंतामुनी देवी (50 वर्ष) का शव रविवार को उनके ही कुएं से बरामद किया गया। गांव वालों के अनुसार, इतने दिनों तक किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया…

11 दिन से लापता चिंतामुनी का शव कुएं में मिला, गांव में सनसनी
Read Time:2 Minute, 7 Second
11 दिन से लापता चिंतामुनी का शव कुएं में मिला, गांव में सनसनी

घाघरा, गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में 11 दिन से लापता चिंतामुनी देवी (50 वर्ष) का शव रविवार को उनके ही कुएं से बरामद किया गया। गांव वालों के अनुसार, इतने दिनों तक किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि चिंतामुनी देवी के पति की मृत्यु करीब दस साल पहले हो गई थी, जिसके बाद वह गांव में अकेले ही रह रही थीं। उनका बेटा रांची में रहकर काम करता था। चिंतामुनी देवी गांव में पड़ोसियों के घर काम करके और बेटे की सहायता से जीवनयापन कर रही थीं।

रविवार को एक पड़ोसी ने कुएं में शव देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। वहीं, चिंतामुनी देवी का बेटा समय पर गांव नहीं पहुंच सका, जिस कारण रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना से गांव में मातम छा गया है, और लोग स्तब्ध हैं कि इतने दिनों तक किसी को महिला की गैरमौजूदगी का अंदाजा तक नहीं हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed