घाघरा, गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में 11 दिन से लापता चिंतामुनी देवी (50 वर्ष) का शव रविवार को उनके ही कुएं से बरामद किया गया। गांव वालों के अनुसार, इतने दिनों तक किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि चिंतामुनी देवी के पति की मृत्यु करीब दस साल पहले हो गई थी, जिसके बाद वह गांव में अकेले ही रह रही थीं। उनका बेटा रांची में रहकर काम करता था। चिंतामुनी देवी गांव…